मछुआरे ने समुद्र में बहती देखी गुड़िया, पास जाकर देखा तो उड़ गए होश

Thursday, Nov 08, 2018 - 04:21 PM (IST)

केन विलियमसनः  जाको रखे साइयां मार सके न कोई। ये कहावत 18 महीने के एक बच्चे पर बिल्कुल सच साबित हुई। गहरे समुद्र में बह जाने के बाद एक मछुआरा उसके लिए देवदूत बनकर पहुंचा और उसे बचा लिया। घटना न्यूजीलैंड की है। मछुआरे को समुद्र में दूर कहीं एक गुड़िया जैसा कुछ तैरता नजर आया, लेकिन पास पहुंचने पर उसने देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि वह गुड़िया नहीं, बल्कि एक बच्चा था जो कभी भी डूब सकता था। मछुआरे ने बच्चे को उठाया और उसे किनारे पर ले आया। उसकी जान बच गई।ग्यूस हट नाम का मछुआरा 26 अक्टूबर को सुबह करीब सवा सात बजे तट पर मछली पकड़ने के जाल की जांच कर रहा था। तभी उसने कुछ देखा और उसे लगा कि पोर्सलीन की बनी गुड़िया पानी में तैर रही है, लेकिन तभी उसने कुछ आवाज सुनी और करीब जाने पर उसे एहसास हुआ कि यह जीवित बच्चा है।

बच्चे का परिवार मटाटा बीच पर था और  वह अपने परिवार के तंबू से निकलकर समुद्र की तरफ चला गया था। बच्चे का इस तरह बच जाना चमत्कारिक बताया जा रहा है, क्योंकि मछुआरे ने उस दिन रोजमर्रा से अलग स्थान पर मछली पकड़ने का मन बनाया था और इसी कारण वह बच्चे को बचा भी पाया। 

Tanuja

Advertising