इथोपिया में भूस्खलन से 18 लोगों की मौत

Tuesday, Oct 15, 2019 - 01:52 AM (IST)

अदीस अबाबाः इथोपिया के दक्षिणी प्रांत में भूस्खलन से मारने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इथोपिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (ईबीसी) ने सोमवार को यह रिपोर्ट दी है।

ईबीसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से सोमवार की शाम बताया, ‘‘ इथियोपिया के दक्षिणी क्षेत्र के विशेष जिले कोंटा में रविवार रात हुई भूस्खलन की घटना से अब तक 18 लोगों के शव निकाले गए हैं।'' उल्लेखनीय है कि रविवार की रात तेज बारिश में भूस्खलन की यह दुखद घटना हुई थी।

 

Pardeep

Advertising