ताइवान की सीमा में फिर घुसे 18 चीनी फाइटर जेट्स, तइपे वायु सेना ने दिया करारा जवाब

Sunday, May 08, 2022 - 12:30 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः एक तरफ दुनिया कोरोना महामारी और रूस-युक्रेन जंग के खौफ में जी रहे हैं और दूसरी तरफ इन हालात में भी चीन अपनी आक्रामक गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है। इस बीच ताइवान के खिलाफ अपना रूख सख्त कर लिया है। ताइवान पर दोबारा अपनी सत्ता काबिज करने के लिए बौखलाए चीन ने फिर उसकी सीमा में घुसपैठ की है। चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (AIDZ) में 18 लड़ाकू विमान भेजे। दरअसल, ताइवान ने पिछले शुक्रवार को दावा किया कि चीन लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है।

 

ताइवान सरकार के मुताबिक, चीन के 18 फाइटर विमान और बॉम्बर ने उनके क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की। ताइवान के इस दावे के बाद दोनों देशों के बीच टेंशन और बढ़ गया है। यह पिछले कुछ महीनों में की गई चीन की यह तीसरी सबसे बड़ी घुसपैठ है। ताइवान सरकार ने हमले की आशंका से चीन के फाइटर प्लेन को ट्रैक करने के लिए मिसाइलें तैनात कर दी हैं। हालांकि, चीन के रक्षा मंत्रालय ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। ताइपे डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि चीनी घुसपैठ की जानकारी मिलने के बाद वायु सेना ने चेतावनी सिग्नल भेजे और जेट को ट्रैक करने के लिए एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया।

 

इसके बाद ताइवान के वायु सेना ने चीनी विमानों का पीछा किया और उन्हें वहां से  खदेड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस बात की पुष्टि की है कि चीनी विमानों में छह J-11 फाइटर जेट, छह J-16 लड़ाकू जेट दो Xi'an H-6 बॉम्बर, दो KJ-500, एक शानक्सी Y-8 कंट्रोलर विमान और एक शानक्सी Y-8 विमान शामिल था। डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, शानक्सी Y-8 विमान और दो शीआन H-6 बॉम्बर विमानों ने ताइवान के ADIZ साउथ-वेस्ट और साउथ-ईस्ट में उड़ान भरी।
 

Tanuja

Advertising