बोलीविया: बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत

Saturday, Jun 16, 2018 - 09:27 PM (IST)

ला पाज: बोलीविया के दक्षिणी पोतोसी प्रांत में एक बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पोतोसी पुलिस प्रमुख व्लादिमीर लाजो ने शनिवार को बताया कि बस की एक चट्टान से टक्कर होने से 30 अन्य लोग घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि हादसे का कारण बस की तेज गति होना हो सकता है और हादसे में चालक की मौत हो गई। बस मध्य शहर कोचाबाम्बा से प्रांतीय राजधानी पोतोसी जा रही थी कि इसी दौरान शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर यह दुर्घटना हुई।       

Punjab Kesari

Advertising