मिस्र में 16 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

Tuesday, May 21, 2019 - 09:25 PM (IST)

काहिरा : मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप में पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान कम से कम 16 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं। मिस्र के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के ठिकानों पर मारे गए छापे के दौरान बड़़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं और कम से कम 16 आतंकवादी मारे गए हैं।

‘अरब न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013 में सेना द्वारा राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप में आतंकवादी घटनाएं लगातार हो रही हैं। फरवरी 2018 में सेना ने देश भर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया और इस दौरान सिनोई क्षेत्र में विशेष रुप से ध्यान केंद्रित गया। इसके बाद से हुए आतंकवादी हमलों में पुलिस और सेना के सैकडों जवान मारे गए हैं।

shukdev

Advertising