म्यांमार में गोदाम में विस्फोट से 16 लोगों की मौत, 48 घायल

Monday, Mar 25, 2019 - 03:22 AM (IST)

यांगून: म्यांमार के पूर्वी राज्य शान में एक गोदाम में विस्फोट होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई ओर 48 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोंगमाओ शहर के एक गोदाम में विस्फोट शनिवार को स्थानीय समयानुसार करीब पांच बजे हुआ। गोदाम में गैस सिलेंडर और विस्फोटक समेत अन्य निर्माण सामग्रियां रखी हुई थीं।  

Pardeep

Advertising