अफगानिस्तान के कंधार में 15 तालिबानी आतंकवादी ढेर

Saturday, Dec 07, 2019 - 09:39 PM (IST)

काबुलः अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में अफगान विशेष बल के एक अभियान में 15 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। विशेष बल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सेना के विशेष अभियान बल ने बताया कि यह अभियान शुक्रवार को निश जिले के खिन्जाक इलाके में चलाया गया था। इसमें 15 तालिबानी आतंकवादी मारे गये और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। तालिबान की ओर से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं मिली है।

 

Pardeep

Advertising