चीन में हुए भूस्खलन में 15 व्यक्तियों की मौत, करीब 120 लापता

Sunday, Jun 25, 2017 - 04:15 AM (IST)

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत के एक पहाड़ी गांव में शनिवार सुबह हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हैं।

तिब्बत एवं छियांग स्वायत्तशासी क्षेत्र के अबा के जिनमो गांव में भूस्खलन हुआ जिससे नदी के दो किलोमीटर तक का मार्ग भी बाधित हो गया और सड़क का 1600 मीटर का हिस्सा मलबे के नीचे दब गया। 62 मकान और एक होटल भूस्खलन की चपेट में आ गए।

सरकार ने अपनी सोशल मीडिया साइट वेइबो पर कहा कि 15 शव मलबे से निकाले गए हैं जबकि 120 लोग लापता हैं। सरकारी चैनल ने शुरू में 141 लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया।  

 

Advertising