न्यूजीलैंड तट पर फंसी 145 पायलट व्हेल की मौत (Photos)

Monday, Nov 26, 2018 - 03:18 PM (IST)

वेलिंगटनः  न्यूजीलैंड के एक तट पर फंसी 145 पायलट व्हेल की मौत हो गई। इस प्रजाति की व्हेल छह से सात मीटर लंबी होती हैं। शनिवार रात एक यात्री ने स्टीवर्ट द्वीप के करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में दो समूहों में फंसी व्हेल की जानकारी प्रशासन को दी थी।

देश के व्हेल संरक्षण विभाग का कहना है कि बचाव कर्मियों के पहुंचने तक 75 व्हेल की मौत हो चुकी थी।  बची व्हेल की हालत भी गंभीर होने के कारण अधिकारियों को उन्हें मारना पड़ा। ऑपरेशन मैनेजर रेन लीपंस ने कहा, 'उनका आधा शरीर रेत में धंसा था।

उन्हें दोबारा समुद्र में पहुंचाने की गुंजाइश नहीं के बराबर थी। ऐसे में उन्हें मृत्यु देना ही मानवीय था।  विशेषज्ञों के मुताबिक बीमारी, दिशा भटकने, पानी का बहाव बदलने या किसी बड़े जानवर द्वारा पीछा किए जाने पर व्हेल तट की ओर आ जाती हैं और फंस जाती हैं।

Tanuja

Advertising