तुर्की में इमारत गिरने से 14 लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 10:21 PM (IST)

इस्तांबुल: तुर्की के इस्तांबुल में गुरुवार को सात मंजिली इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि मलबे से आज तीन और लोगों के शव बरामद किए गए जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है। हादसे के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
PunjabKesari
हुर्रियत डेली न्यूज ने बताया कि उन्होंने मलबे के अंदर दबे लोगों की संंख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। राहत एवं बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे से आज एक 16 वर्षीय किशोर को सुरक्षित बाहर निकाला। गौरतलब है कि इस्तांबुल के करताल जिले में स्थित यह इमारत छह फरवरी को धराशायी हो गई थी। हादसे के समय इमारत में 30 लोग मौजूद थे। इमारत ढहने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News