आतंकी हमले में संरा के 14 शांति सैनिकों की मौत

Friday, Dec 08, 2017 - 11:38 PM (IST)

वाशिंगटन : कांगो गणराज्य के उत्तरी किवू प्रांत में एक हमले में संयुक्त राष्ट्र के 14 शांति सैनिकोंं की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी किवू प्रांत में गुरुवार देर रात हुए हमले में 14 शांति सैनिक मारे गए। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मारे गए शांति सैनिक तंजानिया के सैनिक थे।

गौरतलब है कि उत्तरी किवू प्रांत सशस्त्र आतंकवादियों का गढ़ है जो खनिज की प्रचुरता वाले इस क्षेत्र पर कजा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

Advertising