बलूचिस्तान में पाकिस्तान खिलाफ 12 अटैक, BLA ने मार गिराए 130 पाकिस्तानी सैनिक, कई Army कैंप और चौकियों पर किया कब्जा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2024 - 05:08 PM (IST)

 Peshawar: पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बड़े हमले का दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने ऑपरेशन हेरोफ के तहत 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। हालाँकि, पाकिस्तानी सेना ने अब तक 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।  BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बताया कि इस ऑपरेशन में उनके 800 लड़ाकों ने हिस्सा लिया। हमले बलूचिस्तान के 12 विभिन्न स्थानों पर किए गए, जिनमें से 7 हमले फिदायीन थे। जीयंद के अनुसार, यह ऑपरेशन बलूचिस्तान की आजादी के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उधर, पाकिस्तानी सेना ने देर रात बयान जारी कर कहा कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई में 21 आतंकियों को मार गिराया है। बलूचिस्तान में अब भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। BLA ने इस ऑपरेशन को बलूचिस्तान की आजादी के संघर्ष का पहला कदम बताया है और आगे और भी हमलों की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

पाकिस्तानी सेना के कई कैंप और चौकियों पर कब्जा
BLA के लड़ाकों ने कई पाकिस्तानी सेना के कैंप और पुलिस चौकियों को निशाना बनाया। इनमें से सबसे बड़ा हमला बेला शिविर पर हुआ, जहां BLA के फिदायीन लड़ाकों ने 20 घंटे तक कब्जा बनाए रखा। इस हमले में 68 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। BLA ने कहा कि उसने स्थानीय पुलिस को पहले ही चेतावनी दी थी कि वे पाकिस्तानी सेना की मदद न करें। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और लेवी फोर्स के 22 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया और ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित रिहा कर दिया गया।

PunjabKesari

हाईवे पर नाकेबंदी और मुठभेड़
BLA के फतेह दस्ते ने बलूचिस्तान के कई हाईवे पर नाकेबंदी कर दी थी। इसे हटाने आए 62 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया गया है। BLA ने हाईवे पर 25 वाहनों को आग लगाने का वीडियो भी जारी किया, जिसमें उनके लड़ाके पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बदला लेने की बात करते हुए दिख रहे हैं।BLA ने बताया कि इन हमलों में उनके 7 फिदायीन लड़ाके मारे गए, जिनमें एक महिला, महल बलूच, भी शामिल थी। महल बलूच, बलूचिस्तान की आजादी के संघर्ष में अपनी जान देने वाली तीसरी महिला बनीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News