रूस में 2 बसों की टक्कर में 13 लोगों की मौत

Friday, Oct 05, 2018 - 03:09 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः मॉस्को के उत्तर पश्चिमी राजमार्ग पर शुक्रवार को दो बसों की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता वादिम लेवशिन ने कहा कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक मिनी बस अपनी लेन से बाहर जाकर एक बड़ी बस से जा टकराई।

यह हादसा त्वेर शहर के बाहर हुआ। लेवशिन ने बताया कि मरने वाले सभी 13 लोग मिनी बस के यात्री थे। दो अन्य लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      
 

Isha

Advertising