मोरक्को में बस पलटने से गई 13 लोगों की जान

Monday, Dec 02, 2019 - 10:11 AM (IST)

रबातः मोरक्को के बाब मरजुका शहर में बस पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय टेलीविजन ने बताया कि राजधानी रबात से 300 किमी पूर्व में बाब मरजुका शहर के पास ताजा और फेज शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर रविवार को बस पलट जाने से 13 लोगों की मौत हो गई कम से कम 39 घायल हो गए।

 

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को ताजा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है। मोरक्को में घातक सड़क दुर्घटनाएं आम हैं जो अक्सर तेज गति, सड़कों की खराब स्थिति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होती हैं।

 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 के पहले चार महीनों में मोरक्को में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 1,357 लोग मारे गये हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। 

 

Tanuja

Advertising