इस्लामाबाद के कैफे में विस्फोट, 13 घायल

Sunday, Dec 29, 2019 - 12:45 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान में इस्लामाबाद  के एक कैफे में अचानक गैस सिलेंडर फटने से बिल्डिंग का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। यह घटना इस्लामाबाद के जिन्ना सुपरमार्केट के नजदीक हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी तभी अचानक ब्लास्ट हो गया।

 

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में लाहौर में ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। हादसे में मारे गए शख्स की पहचान रेफ्रिजरेटर रिपेयर कर रहे टेक्निशन के तौर पर हुई थी।

Tanuja

Advertising