मरने के 123 दिन बाद महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

Tuesday, Jul 18, 2017 - 11:14 AM (IST)

नेशनल डैस्कः चमत्कार को ही नमस्कार होता है। कई चमत्कार तो ऐसे होते हैं जो पूरी दुनिया को हैरत में डाल देते हैं। कुछ ऐसा ही डॉक्टरी चमत्कार ब्राजील में हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल साऊथ ब्राजील में 21 वर्षीय महिला की अक्तूबर 2016 में दिमागी अघात लगने के कारण मौत हो गई थी। महिला तब गर्भवती थी और उसे ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी थी।

डाक्टरों को उम्मीद नहीं थी कि महिला की मौत के बाद उसके गर्भ में पल रहा बच्चा जिंदा होगा लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने अपनी तरफ से कोशिश की और महिला को वेंटिलेटर पर रख दिया और बच्चों को जिंदा रखने की कोशिश की गई। महिला ने मौत के 123 दिन बाद जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है और दोनों ठीक हैं और उनका वजन भी सामान्य है।

ऑप्रेशन के बाद बच्चों की डिलीवरी हुई। मृतक महिला सिल्वा और उनके पति पिछले छह साल से साथ थे और उनकी पहले से दो साल की एक बेटी भी है। परिवार बच्चों को सही सलामत पाकर बेहद खुश है।

Advertising