VIDEO: 40 मिनट बेखाैफ बस चलाता रहा 12 साल का लड़का!

Wednesday, Jul 05, 2017 - 04:57 PM (IST)

बीजिंगः चीन के गुआंगजौ शहर में एक 12 साल के लड़के को शहर की सड़कों पर बस चलाते हुए देखा गया। इस वाक्ये ने वहां के लाेगाें के साथ-साथ पुलिस काे भी हैरत में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, बच्चे ने यह बस चुराई थी। बच्चे को बस चलाता देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसे पकड़ लिया। हालांकि तब तक उसे बस चलाते हुए 40 मिनट से ज्यादा का समय हो चुका था। लेकिन इस दाैरान किसी काे भी काेई नुकसान नहीं पहुंचा।


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बस कंपनी ने जीपीएस सिस्टम की मदद से उसे ट्रैक किया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने खाली बस को चला रहे बच्चे की वीडियो भी बनाई। इसमें बस की विंडो का ग्लास टूटा हुआ दिख रहा है। पुलिस इस बच्चे को पकड़कर स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गई, हालांकि उसकी कम उम्र के कारण कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल यह पता नहीं लग सका कि बच्चे ने क्या साेचकर बस को चलाया।

Advertising