अफगानिस्तान में 12 तालिबान आतंकवादी ढेर ,10 घायल

Monday, Oct 28, 2019 - 09:05 PM (IST)

काबुलः अफगानिस्तान के उरुजगन और जाबुल प्रांतों में अफगानी सेना के हमलों में 12 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए है। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान सेना की 205 कोर के प्रवक्ता ख्वाजा याहया अलावी ने बताया कि रविवार रात अफगानी सेना के मध्यवर्ती उरुजगन और जाबुल प्रांतों में चलाए अभियानों में 12 आतंकवादी मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। अलावी ने कहा कि सेना द्वारा खास उरुजगन जिले में पिछली रात छिपे हुए आतंकवादियों पर किए गए हमले में तीन आतंकवादी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि सेना ने जाबुल प्रांत के मिजाना जिले में पिछली रात अभियान शुरु किया था जिसमें नौ आतंकवादी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। अलावी ने कहा कि इस अभियान में मारे गए और घायल सभी आतंकवादी तालिबान अल कायदा आतंकवादी संगठन के थे। तालिबान ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

Pardeep

Advertising