अफगानिस्तान में  सैन्य अड्डे पर बम धमाके में 8 सैनिकों सहित 12 की मौत

Sunday, Jan 31, 2021 - 02:41 PM (IST)

काबुलः अफगानिस्तान में  शनिवार सुबह नंगरहार प्रांत के शिरजाद जिले  में एक सैन्य अड्डे पर एक बम धमाके में 12 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।  विस्फोट एक कार  में  हुआ जिसमें 8  सैनिकों की  सहित 12 लोग मारे गए ।

 

प्रांतीय सरकार के बयान के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान संगठन ने ली है। वहीं सशस्त्र समूह के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने  बताया कि  इस कार बम धमाके में 50 सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गए हैं, लेकिन इस समूह द्वारा इन मौतों के बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है।  

Tanuja

Advertising