मिस्र में ट्रक दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

Tuesday, Jul 09, 2019 - 09:30 PM (IST)

काहिराः मिस्र की राजधानी काहिरा के गीजा प्रांत में मंगलवार को ट्रकों की भिडंत में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक अक्टूबर शहर की एक फैक्ट्री से 17 श्रमिकों को ले जा रहा और एक अन्य ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

मिस्र की सांख्यिकी प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में देश में सड़क दुर्घटनाओं में 3087 लोगों की मौत हुई और 12 हजार घायल हुए। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि मिस्र में दुर्घटनाओं से वर्ष 2018 में 30 अरब मिस्र पाउंड यानी एक अरब 80 करोड अमेरिकी डॉलर का अनुमानित नुकसान हुआ था।

 

Pardeep

Advertising