फ्रांस में पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी खिलाफ आंदोलन हाईजैक, 110 घायल (Video)

Sunday, Dec 02, 2018 - 02:48 PM (IST)

पेरिसः फ्रांस में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी, महंगाई और कर वृद्धि को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान हुई  हिंसा में 110 लोग घायल हो गए। घायलों  में 20 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।  

फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफे केस्टनर ने  बताया कि इस दौरान एक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। राजधानी पेरिस की गलियों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों में कुछ मास्क पहने अज्ञात लोग शामिल हो गए और उन्होंने इस सामाजिक आंदोलन को हाइजैक कर लिया।

सोशल मीडिया पर सरकार की वित्तीय और आर्थिक नीतियों की आलोचना शुरू हो गई है।अमीर को लाभ पहुंचाने वाली और निम्न आय वर्ग की खरीदने की क्षमता घटाने वाली इन नीतियों का जमकर विरोध किया जा रहा है।

बता दें देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और कर को लेकर पिछले तीन सप्ताह से हो रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में 110 लोग घायल हुए हैं।  इस दौरान  प्रदर्शनकारियों ने  फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुअल मैक्रों का गुब्बारा पुतला भी जलाया।

Tanuja

Advertising