थाईलैंड में खतरनाक जीका वायरस की दस्तक

Tuesday, Jul 04, 2017 - 05:02 PM (IST)

बैंकाकः थाईलैंड के फिचित शहर में खतरनाक जीका वायरस का कहर आ चुका है। इस बात की पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है। सिन्हुआ वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार फिचित के गर्वनर विरासक सेंगसी ने बताया कि जीका के 11 नए मामले दर्ज किए गए हैं,जबकि 27 अन्य लोगों को निगरानी में रखा गया है। थाईलैंड में यह जीका वायरस के संक्रमण का पहला केस है।

पिछले साल ब्राजील समेत कई दक्षिण अमरीकी देशों में दहशत मचाने के बाद जीका वायरस ने भारत में भी दस्तक दी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुजरात में 3 लोगों के जीका वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। भारत में भी इस वायरस के होने का ये पहला मामला था  और तीनों ही मरीज अहमदाबाद के बापूनगर इलाके के रहने वाले थे।  विचित सेंगसी ने भी ऐसी ही जानकारी दी है कि प्रयोगशाला जांच से 11 लोगों में जीका संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनका इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस इलाके में मच्छरों को मारने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध काई है ताकि वायरस को फैलन से रोका जा सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी ये सलाह
विश्व स्वास्थ्य संगठन जीका वायरस से बचाव की भी सलाह देता है। मच्छरों के रोकथाम और उन पर नियंत्रण के जरिए इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है. WHO ने मच्छरों को मारने वाली दवा के छिड़काव व  गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को पूरे शरीर के ढकने वाले और हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।


 

Advertising