चीन के समुद्र तट पर जहाज डूबने के बाद 11 लोग लापता

Sunday, Oct 21, 2018 - 10:05 PM (IST)

 बीजिंग: चीन के लियाओनिंग प्रांत में रविवार को एक जहाज के डूब जाने की घटना में कम से कम 11 लोग लापता हो गए हैं। जहाज में बालू ले जाया जा रहा था। चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि यह हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। वहीं प्रांतीय समुद्री तलाश एवं बचाव केन्द्र और शहर प्रशासन ने जहाजों, विमानों और 500 से अधिक बचावकर्ताओं को लापता लोगों की तलाश के लिए रवाना किया है। 

Pardeep

Advertising