मध्य नाइजीरिया में संघर्ष में 11 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 01:39 AM (IST)

लागोस: मध्य नाइजीरिया के जोस शहर के पास गोलीबारी की एक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और इसके चलते समूचे शहर में हिंसा भड़क उठी। सेना के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता मेजर उमर एडम ने एएफपी को बताया कि हिंसा जोस के बाहरी इलाके में गुरुवार देर शाम शुरू हुई थी। 

एडम ने बताया, ‘‘घटना में 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। मैं यह नहीं बता सकता कि कितने लोग घायल हुए हैं।’’ एडम ने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह हमला इस सप्ताह के शुरू में इलाके में हुई अशांति से संबद्ध हो सकता है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News