जापान में लू लगने से 11 लोगों की मौत, 5664 अस्पताल में भर्ती

Tuesday, Jul 30, 2019 - 03:33 PM (IST)

टोक्योः जापान में पिछले एक सप्ताह के भीतर भयंकर गर्मी से लू लगने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 5664 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जापान के अग्निशामन एंव आपदा एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि कि 22 से 28 जुलाई के बीच अधिकतम पारा 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जिसके कारण कई लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जून और जुलाई के महीने में गर्मी ने पिछले 30 वर्षों का रिकाडर् तोड़ दिया है।

Tanuja

Advertising