जापान के पूर्व प्रधानमंत्री  हुए 100 साल के

Sunday, May 27, 2018 - 12:17 PM (IST)

तोक्योः जापान के पूर्व नेताओं में सबसे प्रतिष्ठित यसुहिरो नकासोने आज 100 वर्ष के हो गए। इस देश के लोगों को दीर्घायु होने के लिए जाना जाता है। नकासोने ने द्वितीय विश्व युद्ध में नौसेना के अधिकारी के तौर पर जापान की हार और विनाश को देखा था। वह 1980 के दशक में जापान के प्रधानमंत्री रहे , जब जापान अपनी आॢथक सफलता के शीर्ष पर था।       

उनके दफ्तर ने कहा कि तोक्यो के घर में उनकी बेटी उनकी देखभाल करती हैं। वह पूरी तरह से तंदरूस्त हैं। नकासोने ने आज जन्मदिन के मौके पर एक बयान में कहा कि वह युद्ध के बाद जापान के पुर्निनर्माण के लिए काम करके और इसकी सफलता के गवाह बन के खुश हैं।        
     

Punjab Kesari

Advertising