100 फॉक्सवैगन कारों के साथ निकाली शव यात्रा, वजह कर देगी हैरान !

Thursday, Jan 26, 2017 - 12:48 PM (IST)

लंदनः जीते जी इंसान को जो चीजें पसंद आती है, वह मरने के बाद उनके साथ तो नहीं जा पाती है, लेकिन उसके परिजन और रिश्तेदार यह कोशिश जरूर करते हैं कि मरने वाले की विदाई उसकी पसंदीदा चीजों के साथ की जाए। ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन की राल्फ थॉमस की अंतिम यात्रा में। फॉक्सवैगन कारों के दीवाने थॉमस की अंतिम शव यात्रा करीब 100 फॉक्सवैगन कारों के साथ निकाली गई।

69 की उम्र में भी राल्फ थॉमस फॉक्सवैगन कारों के बड़े दीवाने थे, उनके गैराज में इन कारों का शानदार कलैक्शन था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अर्थी के पीछे करीब 100 कारें चली, इसके अलावा कुछ टूरिस्ट कारें भी शामिल की गई थी। खुद राल्फ थॉमस का पार्थिव शरीर भी एक फॉक्सवैगन पर ही रखा हुआ था। उनके रिश्तेदारों का  कहना है कि राल्फ पर जर्मन मोटर्स कंपनी की कारों का जुनून सवार था, उनके गैराज के एक बड़े हिस्से में इस कंपनी की ज्यादातर कारें थी। राल्फ एक स्टील वर्कर थे।

उनके निधन के बाद उनके दोस्तों व रिश्तेदारों ने उन्हें इस अंदाज में अंतिम विदाई देने का सोचा। राल्फ के दोस्त   प्रिटचार्ड ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राल्फ कारों के दीवाने थे, विशेषकर फॉक्सवैगन के। वे एक लाजवाब इंसान थे, हम उन्हें कभी भूल नहीं पाएंगे। एक अन्य दोस्त ने कहा कि राल्फ तो हमारे लिए एक किंवदंती की तरह थे।

 

Advertising