श्रीलंका में 10 आतंकवादियों को बिना किसी धार्मिक रीति रिवाजों के दफनाया गया

Thursday, May 02, 2019 - 10:31 PM (IST)

कोलंबोः श्रीलंका के पूर्वी प्रांत मे सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 आतंकवादियों को गुरुवार दोपहर बिना किसी धार्मिक रीति रिवाजों के दफना दिया गया। वहीं घटना में जिन छह बच्चों की जान चली गई थी उन्हें पूरी धार्मिक रीति रिवाजों के साथ दफनाया गया। पुलिस के प्रवक्ता रुवन गुनासेखर ने कहा, ‘‘ मुस्लिम धर्मगुरुओं के आग्रह के बाद 10 शवों को बिना किसी धार्मिक रीति रिवाजों के दफनाया गया।''

उन्होंने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम के बाद उनको दफनाया गया। ऑल सीलोन जमीयत-उल उलमा ने गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाने वाले सभी हमलावरों को कड़ी सजा देने की मांग की थी। द्वीपीय राष्ट्र में ईस्टर के मौक पर हुए आतंकी हमलों में 250 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा था कि आत्मघाती हमलावरों का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति रिवाजों से नहीं किया जाना चाहिए।

 

Pardeep

Advertising