मेडागास्कर में भारी बारिश व बाढ़ से 10 लोगों की मौत, 12000 से अधिक हुए बेघर

Wednesday, Jan 19, 2022 - 08:38 PM (IST)

इटरनेशनल डेस्कः  हिंद महासागर में स्थित द्विपीय देश मेडागास्कर की राजधानी एंटानानैरिवो में आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो गई है और 12,000 से अधिक लोग बेघर हो गये हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण और एक संभावित चक्रवाती तूफान के द्विपीय देश की ओर बढ़ने के बीच अधिकारियों ने राजधानी शहर में भूस्खलन होने की आशंका जताई है। यह शहर खड़ी ढलान पर बसा हुआ हैं।

 

राष्ट्रपति एंड्रे राजोलिना ने बाढ़ संकट को लेकर एक आपात बैठक बुलाई है। उनके कार्यालय ने यह घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में कम से कम 2,400 मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है और शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। जोखिम एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय कार्यालय के महानिदेशक जनरल एलैक एंड्रीयांकजा ने बुधवार को कहा , ‘‘हम एंटानानैरिवो और आसपास के बाशिंदों से भूस्खलन के अधिक जोखिम वाले, पेड़ों के गिरने के खतरे वाले और मकानों के ढहने की आशंका वाले इलाकों को छोड़ने की अपील करते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमानों के मुताबिक इस हफ्ते के अंत में हिंद महासागर में चक्रवात आने की संभावना है।'' 

Tanuja

Advertising