जापान में नौका डूबने से 10 लोगों की मौत, तटरक्षक दल ने की पुष्टि

Sunday, Apr 24, 2022 - 04:41 PM (IST)

टोक्यो: जापानी तटरक्षक ने रविवार को कहा कि उत्तरी राष्ट्रीय उद्यान के ठंडे पानी में डूबी पर्यटक नौका पर सवार 26 लोगों में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। एक दिन पहले नौका ने संकट में होने का संकेत भेजकर कहा था कि वह डूब रही है।

 

तटरक्षक ने रविवार कहा कि 10 मृतकों में सात पुरुष और तीन महिलाएं हैं। नौका पर दो बच्चों समेत 24 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। यह नौका शिरेतोको प्रायद्वीप के पास शनिवार दोपहर डूब गई थी। परिवहन मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है।

Tanuja

Advertising