उग्रवादियों के दो हमलों में पाक सेना के 10 सैनिकों की मौत

Saturday, Jul 27, 2019 - 09:33 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान में कुछ अज्ञात उग्रवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले और अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को एक अधिकारी सहित दस सैनिकों को मार डाला। पहली घटना में उग्रवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगते उत्तरी वजीरिस्तान जिले के गुरबाज इलाके में सीमा पर तैनात गश्ती दल पर हमला कर दिया जिसमें छह सैनिक मारे गए।

पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने दूसरे हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उग्रवादियों ने बलूचिस्तान में फ्रंटियर कोर की एक टुकड़ी पर गोलियां चलाकर चार सुरक्षाकर्मियों को मार डाला। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक ट्वीट में कहा कि वह मारे गए सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

 

Pardeep

Advertising