जर्मनी: ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमले में 1 की मौत, 2 घायल

Thursday, May 31, 2018 - 10:35 AM (IST)

बर्लिनः जर्मन के फ्लेंसबर्ग शहर में  ट्रेन में एक युवक ने यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। संघीय पुलिस के अनुसार घटना स्थानीय समय 7 बजे हुई थी। उन्होंने कहा कि हमले की पूरी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन घायलों में से एक 22 वर्षीय महिला पुलिस अधिकारी भी है।

पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान महिला पुलिस अधिकारी वहीं मौजूद थी। हमलावर ट्रेन में मौजूद बाकियों यात्रियों पर हमला करने जा रहा था, तभी महिला पुलिसकर्मी बचाव के लिए बीच में आ गई। इसी दौरान हमलावर ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि फ्लेंसबर्ग मुख्य रेलवे स्टेशन को खाली कर दिया गया है और फ्लेंसबर्ग की सेवा अस्थायी रूप से बाधित कर दी गई है।

Tanuja

Advertising