ऑस्ट्रिया में आमने-सामने टकराई  दो ट्रेनें,  महिला की मौत, 22 घायल

Tuesday, Feb 13, 2018 - 01:20 PM (IST)

वियना: मध्य ऑस्ट्रिया के स्टीरिया में 2 ट्रेनों आमने-सामने टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 22 घायल हो गए। समाचार एजैंसी सिन्हुआ के मुताबिक ये हादसा लियोबेन के पास निकाल्सडोर्फ में दोपहर के समय हुआ।

हालांकि अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।  रेल लाइन अनिश्चित समय के लिए बंद कर दी गई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Advertising