साउथ सर्रे के एथलेटिक पार्क में ट्रिपल शूटिंग में एक की मौत, दो घायल

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 11:25 AM (IST)

लंदनः दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के  सर्रे  में शनिवार दोपहर को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार   शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे  साउथ सर्रे में  एथलेटिक पार्क क्षेत्र में  गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सर्रे आरसीएमपी  द आरसीएमपी के अनुसार  घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

PunjabKesari

पुलिस सार्जेंट ने बताया  "लगभग 2:45 बजे उन्हे 20 एवेन्यू के 14600 ब्लॉक में एक शूटिंग की एक रिपोर्ट मिली। जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि फायरिंग में 3 लोग घायल पड़े हैं  और इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस ने कहा कि हमलवरों ने  जानबूझ कर निशाना बनाकर हमला किया व उनका इरादा जान लेने का था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News