यहां शादी से पहले दुल्हन को लगाई जाती है कालिख!

Tuesday, Mar 08, 2016 - 06:03 PM (IST)

नई दिल्ली: शादी को लेकर हर देश में अपने अलग रिवाज है। लेकिन कई रिवाज ऐसे भी है, जिन्हें सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ये रिवाज है या अत्याचार। शादी को लेकर ऐसे ही अलग कल्चर वाला देश है स्कॉटलैंड। यहां के कुछ हिस्सों में एक रिवाज है, जिसके अनुसार, दुल्हन बनने वाली युवती के मुंह पर शादी के पहले जबरन कालिख पोत दी जाती है।

ऐसा न करने पर अपशगुन माना जाता है। वे इस प्रथा से इंकार भी नहीं कर सकती क्योंकि वहां पर शादी करने के पूर्व इस प्रथा से गुजरना अनिवार्य माना जाता है। ऐसे ही, अजीबोगरीब रिवाज स्वीडन में देखने को मिलता है, जहां शादी के बाद रिसेप्शन पर दुल्हा-दुल्हन एक साथ खाना खाते हैं। यदि खाना खाने के बाद दूल्हा पहले हाथ धोने जाता है तो पार्टी में मौजूद हर व्यक्ति दुल्हन को किस करता है। इसके उल्ट यदि दुल्हन पहले हाथ वॉश करने जाती है तो पार्टी में मौजूद सभी महिलाएं दूल्हे को किस करता हैं।

Advertising