दुनिया के खूंखार आतंकी गलियों में बेच रहे हैं मुर्गे ओर अंडे

Tuesday, May 03, 2016 - 09:49 PM (IST)

काइरो: दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस)आर्थिक तौर पर दिवालिया हो चुका है। इसका ताजा उदाहरण आईएस के कब्जे वाले सिर्ते शहर में देखने को मिल रहा है। इन आतंकवादियों को पैसे के लिए अब गलियों में चेहरा ढंक कर मुर्गे और अंडे बेचने पड़ रहे हैं। ये आतंकी बहुत सस्ते दाम पर मुर्गे और अंडे बेच रहे हैं। 
 
 मीडिया रिपोर्ट में आईएस के बदतर आर्थिक स्थिति की जानकारी दी गई है। पूर्व में सिर्ते में रहने वाले एक नागरिक ने बताया, सिर्ते पर कब्जा करने के बाद आईएस ने कई निजी संपत्तियों पर अपना अधिकार कर लिया था। इनमें कुछ पॉल्ट्री फार्म भी थे। रिश्तेदारों ने मुझे बताया कि आइएस आतंकी शहर की गलियों में काले लिबास में मुंह ढंक कर अंडे और मुर्गे बेच रहे हैं। इसके अलावा आतंकी संगठन ने नई कर प्रणाली और किराया नियम लागू किया है। लोगों की अपनी दुकान होने के बावजूद किराया लिया जा रहा है।
 
आतंकी शहर में रहने वाले लोगों से किराया ले रहे है। सिर्ते से तकरीबन डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बिन जवाद शहर में पूर्व तानाशाह गद्दाफी के समय के नोट चलाए जा रहे हैं। तेल निर्यात आतंकियों के आय का प्रमुख स्रोत था। अंतरराष्ट्रीय हवाई हमलों में कई रिफाइनरियों के तबाह होने और नाकेबंदी से उसकी स्थिति बिगड़ गई।
 
Advertising