जब लड़कियों के चेंजिंग रूम में घुस गया लड़का, जानें फिर क्या हुआ?

Wednesday, Aug 03, 2016 - 05:54 PM (IST)

लंदन: सोशल साइट्स पर इन दिनों एक प्रैंक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटौर रहा है, जिसमें एक लड़का गलती से लड़कियों के चेंजिंग रूम में घुस जाता है। 
 
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लड़का कपड़े चेंज करने के लिए चैंजिंग रूम में जाता है, जहां लड़कियां टॉवेल से लिपटी होती है। एक दम से लड़का लड़कियों को टॉवेल में देखकर घबरा जाता है और वह तेजी से बाहर की और भागता है। 
 
इसके बाद जब वह बाहर निकलता है तो देखता है कि सब कुछ सामान्य है। हांलकि यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 1 करोड़ 70 लाख लोग देख चुके हैं।
Advertising