नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, 2016 में भारत में पैदा होगा अनोखा योद्धा!

Tuesday, May 03, 2016 - 02:33 PM (IST)

नई दिल्लीः 16वीं सदी के फ्रेंच भविष्यवक्‍ता माइकल डी नास्त्रेदमस की भविष्‍यवाणियों के बारे में कहा जाता है कि वे लगभग सभी सच साबित हुईं हैं, जिसमें दो विश्वयुद्ध, नेपोलियन का उदय, नाजी तानाशाह हिटलर का वजूद शामिल हैं। हालांकि आज के दौर में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो भविष्यवाणी पर विश्वास करते हैं।

नास्त्रेदमस ने भारत के विषय में एक अनोखी भविष्यवाणी की थी, जिसके अनुसार 2016 में इस नश्वर दुनिया में एक ऐसे इंसान का जन्म होगा, जिसका कभी कोई अंत नहीं कर पाएगा। वह अनश्वर होगा और उसका जन्म भारत में होगा। 

इससे पहले नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि एक अश्वेत व्यक्ति अमेरिका का राष्ट्रपति बनेगा और हुआ भी ऐसा ही। बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर बने हुए हैं। मगर, उन्होंने यह भी कह दिया था कि वह अश्वेत व्यक्ति अमेरिका का अंतिम राष्ट्रपति होगा। तो क्या इसका अर्थ यह है कि अब महाशक्तिशाली देश का तमगा किसी दूसरे देश को देने का समय आ गया है। वह नई विश्वशक्ति कौन देश होगा, इसके बारे में कुछ पता नहीं है।

नास्त्रेदमस के अनुसार वर्ष 2016 में मौसम और बिगड़ते तापमान की वजह से कई बड़ी घटनाएं घटित होंगी। बाढ़, सूखा, भूकंप आदि की तीव्रता बढ़ने लगेगी। अब आए दिन भूकंप धरती को हिलाएगा। पानी का स्तर जमीन से काफी ऊंचा हो जाएगा और यह भविष्यवाणी हालिया चेन्नई में आई बाढ़ में देखने को मिली। अब देखना हाेगा कि नास्त्रेदमस ये भविष्यवाणी कितनी सही साबित हाेती है।

Advertising