मां बेटी ने विदेश में किया ऐसा शर्मनाक काम कि मिल सकती है मौत की सजा

Friday, Jul 29, 2016 - 12:52 PM (IST)

सिंगापुर: भारतीय मूल की 58 वर्षीय महिला और उसकी 36 वर्षीय बेटी पर यहां अपने घर में म्यांमा की एक घरेलू सहायिका की हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं और इस संबंध में दोषी पाए जाने पर उन्हें मृत्युदंड मिल सकता है।  एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रेमा नारायणसामी और गायत्री मुरगन को इस सप्ताह की शुरूआत में पियांग नगैह डॉन (24) की कथित रूप से हत्या करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह फोन करके किसी ने उनसे सहायता मांगी थी। जब वे पहुंचे तो पियांग मृत थी। अदालत ने महिला और उसकी बेटी की पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों को गुरूवार को अदालत में पेश किया जाएगा। यदि उन्हें हत्या का दोषी पाया जाता है तो उन्हें मृत्युदंड मिल सकता है। एेसा बताया जा रहा है कि गायत्री का पति पुलिस बल में काम कर चुका है। गायत्री की एक नाबालिग बेटी है।
Advertising