यह 52 साल की महिला कर चुकी है 250 मर्दों संग डेटिंग, जाने क्यों

Wednesday, Aug 03, 2016 - 07:35 PM (IST)

लंदन: प्यार की कोई उम्र या सीमा नहीं होती, प्यार हमेशा जवां रहता है। हाल ही में 52 साल की महिला के साथ ऐसा ही मामला देखने को मिला। ज्यूनी स्मिथ नाम की इस महिला को प्यार की ऐसा भूत सवार हुआ कि वह अब तक 250 लड़कों को डेट कर चुकी हैं। स्मिथ की अभी तक शादी नहीं हुई है। 
 
मीडिया से बातचीत के दौरान स्मिथ ने कहा कि इन लड़कों के साथ डेटिंग करने के लिए और एक ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने बताया, जवान मर्दों को डेट करना का अलग ही फायदा है। वह यंग, फिट और मस्ती करने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि डेटिंग करके मैं खुद को यंग फील करती हूं। स्मिथ ने कहा कि जब मैं 30 साल की थी तब मैं 18 से 20 साल के लड़कों को डेट करती थी और अब 30 से 45 के लड़कों को करती हूं।
Advertising