मेक्सिको की महिला ने सुनाई आपबीती, 40,000 बार हुआ रेप

Wednesday, Feb 10, 2016 - 08:14 PM (IST)

नई दिल्ली: मेक्सिको में ह्यूमन ट्रैफिकर में फंसी एक महिला ने अपनी चौंकाने वाली आपबीती सुनाई है। महिला के मुताबिक, 10 साल में उसके साथ 40,000 बार रेप हुआ। 29 साल की इस महिला का नाम अलेजैन्ड्रा रॉडीग्यूएज है, जिसे उसके ब्वॉयफ्रेंड ने सेक्स स्लेव बनाया था। उसने अवेयरनेस के मकसद से अपनी आपबीती सुनाई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, अलेजैन्ड्रा जब 19 की थी, तब उसे फ्रांसिस्को नाम के एक शख्स से प्यार हुआ था। महज आठ दिन की डेटिंग में ही उसने शादी का प्रपोजल भी रख दिया। फिर अलेजैन्ड्रा को मेक्सिको के तेनानसिन्गो शहर अपने पेरेन्ट्स के साथ रहने के लिए भी मना लिया। पर यहां पहुंचते ही फ्रांसिस्को एकदम से बदल गया। उसने अलेजैन्ड्रा को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। 

अलेजैन्ड्रा के मुताबिक, फ्रांसिस्को ने 10 साल तक उसके शरीर की दलाली की। उसका बताया, मुझे लगा वह मुझसे बहुत प्यार करता है। पर मैं उसके झांसे में आ गई। कुछ दिन बाद ही मुझे उसके फरेब का पता चल गया था। वह हर नई लड़की को फांसने के लिए उसका दिल जीतने की कोशिश करता था। मैं घबरा गई थी। भागने की कोशिश की, तो बहुत मारा-पीटा गया। फिर जबरदस्ती क्लाइंट के साथ कमरे में भेज दिया गया। प्यूब्ला में दो महीने में 1,200 से ज्यादा बार मेरा रेप हुआ।

फ्रांसिस्को, अलेजैन्ड्रा से दिन के 14 घंटे बतौर सेक्स वर्कर काम कराता था। प्यूब्ला के बाद उसे अवैध तरीके से जॉर्जिया लाया गया, जहां उसे अटलांटा शहर में एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। तीन साल बाद अलेजैन्ड्रा फ्रांसिस्को के बच्चे की मां बनी और उसे बच्चे के साथ मेक्सिको लौटने का मौका मिल गया। हालांकि, बाद में भी फ्रांसिस्को ने उसकी दलाली जारी रखी। आखिरकार, 10 साल नरक की जिंदगी बिताने के बाद अलेजैन्ड्रा उसके चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रही, लेकिन बच्चा अभी भी फ्रांसिस्को के कब्जे में है। उसने धमकी दे रखी है कि अगर अलेजैन्ड्रा कोई केस करती है, तो वह बच्चे को जान से मार देगा।

Advertising