Girlfriend ने जड़े थप्पड़, ताे ''KISS'' करके दिया रिप्लाई और फिर..(Pics)

Tuesday, Jun 07, 2016 - 06:52 PM (IST)

नई दिल्ली: कपल के बीच लड़ाई-झगड़े के कई किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन ताजा मामला रूस के येकाटेरिनबर्ग का है, जहां एक एक कपल के बीच बहसबाजी का वीडियो सामने आया है। इन दोनों का झगड़ा बढ़ता-बढ़ता इतना बढ़ गया कि दोनों सरेआम सड़क पर ही हाथापाई पर उतर आए।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में सवार ये कपल जैसे ही सड़क पर रूका। दोनों ही गाड़ी से बाहर आकर बहस करने लगे। बहस के दौरान लड़की अपने पार्टनर को चांटे और घूंसे मारने लगती है। लेकिन लड़का इसका जवाब उसे किस करके देता है। बावजूद इसके लड़की के हाथ उठाने का सिलसिला नहीं रुकता। वह लड़के की लात-घंूसे से पिटाई करती रहती है। फिर लड़का गुस्से में आकर लड़का भी उसकी पिटाई कर देता है। इस दौरान लड़का बीच-बचाव करने आई दूसरी महिला को भी नहीं छोड़ता। हालांकि, बाद में वह महिला को लेकर गाड़ी में चला जाता है। 

Advertising