खुदाई में मिला 800 साल पुराना मोबाइल, लोग समझ रहे मजाक

Thursday, Dec 31, 2015 - 06:12 PM (IST)

नई दिल्ली: आस्ट्रिया के पुरातत्वविदों ने दावा किया है कि उन्हें खुदाई के दौरान 800 साल पुराना मोबाइल फोन मिला है। इसे मोबाइल फोन का मिट्टी का मॉडल माना जा रहा है, इसके ऊपर कुछ लिखा भी है। फोन के बटन पर लिखी भाषा मेसोपोटामिया सभ्यता की है। इस मोबाइल फोन के बटन के शब्द कील लिपि के हैं। 
 
यह लिपि पांच हजार साल पहले मेसोपोटामिया सभ्यता ने विकसित की थी। कील लिपि की निशानियां अब भी इराक और ईरान में मौजूद हैं। इस मोबाइल का डिजाइन नोकिया के सबसे शुरुआती मॉडल जैसा है। हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि ये सबूत है कि एलियंस ने कभी धरती का दौरा किया था। और वे इस ेयहां पर फोन छोड़ गए हों। दरअसल यूट्यूब चैनल पैरानॉर्मल क्रूसिबल पर पोस्ट किए गए इस पोस्ट में कहा गया कि यह एक विकसित सभ्यता का प्रमाण है। 
 
मूर्ति के हाथ में मोबाइल फोन जैसी चीज दिख रही है। यह मूर्ति करीब 800 साल पुरानी बताई जा रही है। विशेषज्ञों  का दावा है कि 13वीं सदी में मूर्ति के हाथों में मोबाइल जैसी कलाकृति, उस समय ऐसी किसी मशीन को देखकर बनाई गई होगी। हालांकि नोकिया के शुरु आती मॉडल से मिलते जुलते होने की वजह से कुछ लोग इसे फर्जी भी बता रहे हैं। 
Advertising