ब्रेन डेड मां ने 4 महीने बाद दिया बच्चे को जन्म!

Friday, Jun 10, 2016 - 07:21 PM (IST)

लिस्बन: पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में एक 37 वर्षीय ब्रेन डेड महिला ने 4 महीने बाद एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला को 20 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने पाया कि उसका भ्रूण स्वस्थ है। ऐसे में परिवार की सलाह से महिला को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखकर गर्भावस्था को पूरा करने का फैसला किया गया।

साओ जोन्स हॉस्पिटल ने बताया कि बच्चे के पिता ने भी डॉक्टरों के इस फैसले पर अपनी सहमति जता दी। इसेक बाद डॉक्टरों ने बच्चे की हर गतिविधि पर सटीक नजर रखी और महिला की सफल सजेरियन डिलीवरी कराई गई। पुर्तगीज सोसाइटी ऑफ ऑब्सटेट्रिशिएन्स की हेड लुइस ग्रेसा ने कहा कि बच्चे का जन्म हमारे लिए एक असाधारण उपलब्धि है। इस स्थिति में ज्यादातर महिलाओं की मौत हो जाती हैं, परंतु सौभाग्य से इस महिला को जीवित रखा गया। 

Advertising