''PM मोदी आजाद भारत के सबसे काबिल नेता''

Friday, Sep 25, 2015 - 03:16 PM (IST)

न्यूयार्क: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें आजाद भारत के अब तक के सबसे काबिल नेता बताया है।  मर्डोक ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा ‘‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छा समय बिताया। स्वतंत्रता के बाद बेहतरीन नीतियों के साथ सबसे बेहतर नेता लेकिन जटिलताओं से भरे देश में लक्ष्य हासिल करना बड़ी चुनौती।’’ 
 
मर्डोक न्यूयार्क के मशहूर वाल्डोर्फ एस्टोरिया हॉटल में मोदी से मुलाकात करने वाली शीर्ष मीडिया शख्सियतों में शामिल थे। मोदी ने न्यूयॉर्क में अमेरिका और दुनिया के बड़े मीडिया घरानों के प्रमुखों से भी मुलाकात की। इनमें न्यूज कॉर्प, 21 फस्र्ट सेंचुरी फॉक्स, सोनी, ईएसपीएन, डिस्कवरी जैसे चैनलों के सीईओ शामिल थे। 
Advertising