भीड़ देखती रही तमाशा, बुजुर्ग ने जान देकर बचाई लड़की!(Watch Pics)

Sunday, Sep 06, 2015 - 05:38 PM (IST)

साउ पाउलो: ब्राजील के साउ पाउलो में एक चर्च के बाहर 61 साल का निहत्था बुजुर्ग अकेले ही बंदूकधारी से अकेले भिड़ गया। जानकारी के मुताबिक, कुछ बंदूकधारी एक महिला को अगवा करना चाहते थे। इन बदमाशों ने वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी दी, जिससे सभी सहम गए। लेकिन फ्रांसिस्को नाम का ये शख्स हिम्मत दिखाते हुए उन बदमाश से भिड़ गया और महिला को छुड़ा लिया। 

बताया जा रहा है कि बदमाशों और इस शख्स के बीच करीब 20 मिनट तक धक्का-मुक्की होती रही। वहां खड़े लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी फ्रांसिस्को की मदद नहीं की। इसी बीच बदमाश ने फ्रांसिस्को को गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे बदमाश को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह बदमाश हाल ही में अपनी सजा पूरी कर बाहर आया था। 49 साल का डी सिल्वा नाम का बदमाश एक प्रोफेशनल लुटेरा था। उसे ड्रग तस्करी, डकैती और दुष्कर्म के मामले में उसे 22 साल की सजा हुई थी। 

Advertising