मगरमच्छों से भिड़ जाता है यह पांच साल का बच्चा (Watch pics)

Tuesday, Sep 01, 2015 - 05:38 PM (IST)

विक्टोरिया: किसी ने सच ही कहा है कि दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा और दिमाग में जुनून हो तो मंजिल तक पहुंचने का रास्ता स्वत: मिल जाता है। ऐसा ही कुछ जज्बा ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रहने वाले पांच साल बच्चे में दिखा, जो अभी से दिवंगत वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट स्टीव की तरह मगरमच्छों को पकडऩे लगा है। इस बच्चे का नाम है चार्ली पार्कर। 
 
हैरानी वाली बात यह है कि चार्ली पार्कर बिना डरे बड़ी आसानी से मगरमच्छों को ही नहीं, बल्कि सांप जैसे जहरीले जीवों को भी पकड़ लेता है। चार्ली के पिता ग्रेग का खुद का एक वाइल्डलाइफ पार्क है। वह यहां जीवों की देखभाल करते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान ग्रेग बताया कि मगरमच्छ को खाना खिलाने के लिए चाली पानी में कूद जाता है। चार्ली स्वयं को एक पार्क रेंजर मानता है। 
 
चार्ली का यह कारनामा देखने के लिए रोज दूर-दूर से लोग वाइल्डलाइफ पार्क में आते हैं। लोगों का मानना है कि इतने छोटे बच्चे का इस तरह जानवरों के पास जाना काफी चौंकाने वाला है। 
Advertising