शेरनी के साथ आराम से सोती है यह लड़की, नहीं लगता डर

Monday, Aug 31, 2015 - 03:48 PM (IST)

दक्षिण अफ्रीका :दक्षिण अफ्रीका के ब्लोइमफोंटने में रहने वाली युवती मेकी वेन टोंडर का अंदाज देख आप भी सन्न रह जाएंगे। दरअसल,  यह महिला अपनी पालतू शेरनी एल्सा के साथ लिपटकर सोना पसंद करती है। एल्सा काफी समय पहले अपनी मां से बिछड़ गई थी। उस समय मेकी ने उसे गोद लिया था। एक रात जब वह सो रही थी तब एल्सा उसके पास आकर उसकी रजाई में घुसकर सो गई, तब से वह दोनों हर रोज साथ में ही सोती हैं।

मेकी एल्सा के लिए मां जैसी सारी जिम्मेदारियां निभाती आ रही है। एक बार एल्सा की बड़ी सर्जरी करनी पड़ी थी। उस समय मेकी ने शेर की खाल की एक ड्रेस तैयार करवाई और उसे पहन कर वह एल्सा के साथ रही। अब वह लगभग हर रोज अपने घर के नजदीकी ट्रैफिक सिग्नल पर यह खूबसूरत ड्रेस पहनकर लोगों से पैसे इकट्‌ठा करती है।

Advertising