अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, तीन पुलिस कर्मियों की मौत

Monday, Jan 25, 2016 - 08:22 PM (IST)

कंधार : अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने आज कहा कि पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाके में किए गए आत्मघाती हमले में तीन सीमा पुलिसकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।  कंधार पुलिस के प्रवक्ता जिया दुर्रानी ने कहा कि पाकिस्तान की सीमा से लगे स्पिन बोलडाक पुलिस मुख्यालय में पांच आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया। 
 
उन्होंने कहा कि इमारत में हमलावरों के घुसने के बाद करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। इसके बाद हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया। किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्पिन बोलडाक अफगानिस्तान के कंधार प्रांत को पाकिस्तान के क्वेटा शहर से जोड़ता है। 
Advertising