पति के जाने का लगा इतना बड़ा गम कि खाने लगी उसी की राख

Saturday, Nov 28, 2015 - 11:41 AM (IST)

नई दिल्ली: पति के जाने के बाद इस पत्नी को ऐसा गम लगा कि अब वह पति की ही राख खाने लग पड़ी। पति की राख खाने वाली इस महिला का नाम केसी है। केसी मृत पति की राख खाने की आदत ऐसी लगी कि छोड़ते नहीं बन रही है। केसी 26 साल की थी जब अस्थमा से उसके पति की मौत हो गई। पति के वियोग में केसी इतनी अधीर हो गई कि जहां भी जाती, पति की राख साथ ले जाती।

एक दिन दुर्घटनावश पति की राख केसी की अंगुली में लग गई। अंगुली में लगी राख को केसी ने साफ करने के बजाय चखने का फैसला किया। पति की राख खाने की लत के चलते केसी एक रिएलिटी शो ''माय स्ट्रेंज एडिक्शन'' का हिस्सा बनीं। इस शो के जरिए केसी की आदत सार्वजनिक हो गई। केसी रिएलिटी शो में हालांकि कुछ साल पहले नजर आई थी।

लेकिन हाल ही में वो फिर से सुर्खियों में आ गई। राख खाने की आदत के चलते केसी पति को भुला नहीं पा रही है। केसी के मुताबिक उसे चिंता खाए जा रही है कि एक दिन जब ये राख खत्म हो जाएगी तो वो क्या करेगी।  

Advertising